हमीरपुर, फरवरी 24 -- हमीरपुर, संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय रमेड़ी डांडा में तैनात शिक्षामित्र की मनमानी से बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। विद्यालय की शिक्षिकाओ का कहना है कि शिकायतों के बाद भी शिक्षामित्र की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ है। जिसके चलते बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। रमेड़ी डांडा स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका नसीमा बानों, सहायक अध्यापिका शिखा पटेल, शिक्षामित्र राजश्री की तैनाती है। इस विद्यालय में 102 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने बताया कि शिक्षामित्र राजश्री कानपुर में निवास करती है। जो माह में दो या तीन बार बमुश्किल विद्यालय आती है। जिससे विद्यालय में बच्चों के शिक्षण कार्य पर सीधा असर पड़ रहा है। शिक्षामित्र की कार्यशैली से उच्चाधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बाद उसके वि...