मुरादाबाद, जून 24 -- मूंढापांडे में शिक्षामित्र की बेटी गुलनाज बी ने यूपीएसएसएससी की प्राविधिक सहायक ग्रुप सी की मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मूंढापांडे ब्लाक के गांव अफजलपुर निवासी जाहिद हुसैन भगतपुर ब्लाक क्षेत्र के रायपुर समदा में शिक्षामित्र पद पर कार्यरत हैं। उनकी बेटी गुलनाज बी ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्राविधिक सहायक ग्रुप सी की मुख्य परीक्षा 2024 उत्तीर्ण की। लोगो ने गुलनाज को घर पहुंच कर मिठाई खिलाकर बधाई दी। यह भी पढ़ें- शिक्षामित्र की बेटी ने प्राविधिक सहायक ग्रुप सी मुख्य परीक्षा की उत्तीर्ण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...