सुल्तानपुर, सितम्बर 11 -- सुलतानपुर, संवाददाता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बीएसए के प्रतिनिधि खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर दिलीप कुमार को एक ज्ञापन आदर्श शिक्षामित्र एसोसिएशन की ओर से दिया गया। इसमें कहा गया कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत लगभग 147000 शिक्षामित्रों को प्रतिमाह 18 हजार की दर से मानदेय भुगतान प्राप्त होने लगा है और कैशलेस चिकित्सा की सुविधा भी प्राप्त हुई है। शिक्षामित्रों ने सेवा काल 62 वर्ष किए जाने की मांग उठाई।संगठन के मीडिया प्रभारी सुतीक्ष्ण तिवारी ने बताया कि शिक्षामित्र भी लगभग 26 वर्षों से विभाग में निष्ठा पूर्वक शिक्षण कार्य कर रहे हैं। अतः विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा में आवेदन का अवसर प्रदान किया जाए । यह भी पढ़ें- टीईटी पास शिक्षामित्रों को शिक्षक पद पर समायोजित करने की मांग इसके साथ ही हमारी...