प्रयागराज, मार्च 3 -- प्रयागराज। फतेहपुर में बीएलओ कार्य में लगे शिक्षामित्र अखिलेश कुमार सविता के आत्महत्या के बाद सोमवार को कांग्रेसियों ने उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। डीएम फतेहपुर से मांग की गई कि मृतक की पत्नी तथा परिवार के एक अन्य व्यक्ति को सरकारी नौकरी, 50 लाख रुपया मुआवजा दिया जाए। इस दौरान फतेहपुर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी, किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, अशफाक अहमद, देवराज उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.