पीलीभीत, सितम्बर 14 -- पीलीभीत। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रामलीला मैदान में यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षामित्रों ने आहुतियां डाली। यज्ञ के बाद आयोजित बैठक में टीईटी पास शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाए जाने की मांग उठाई गई। जिलाध्यक्ष राम सिंह राठौर ने कहा कि टीईटी पास शिक्षामित्र एनसीटीई के अनुसार नियमित मानक पूरे कर रहे हैं। अगर राज्य सरकार शिक्षामित्रों को नियमित करना चाहे तो कोई भी कानूनी अड़चन नहीं है। उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार जैसे राज्यों में शिक्षामित्रों को नियमित किया जा चुका है। टीईटी पास स्पेशल एजूकेटर को नियमित किया गया है। ऐसे में टीईटी पास शिक्षामित्रों को भी नियमित किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि शिक्षामित्रों को भी स्पेशल टीईटी करवाना चाहिए। इस मौके पर ओम प्रकाश गंगवार, विनय पांडेय, कमला गंग...