देवरिया, फरवरी 28 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश सरकार के हालिया निर्णय से क्षेत्र के शिक्षामित्रों एवं उनके परिजनों में उत्साह और खुशी का माहौल है। शिक्षामित्रों ने इसे अपने हित में उठाया गया सकारात्मक कदम बताते हुए रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया को धन्यवाद पत्रक दिया। पत्रक में मुख्यमंत्री व प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। शिक्षामित्रों ने कहा कि इस निर्णय से लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान की दिशा में सार्थक पहल हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री, कैबिनेट के माननीय मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण एवं विधान परिषद सदस्यों के प्रति हृदय की गहराइयों से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उम्मीद जताई कि शेष समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर रामपुर कारखाना ब्लॉक संरक्षक नंद किशोर कांक्षी,...