कन्नौज, अगस्त 3 -- कन्नौज। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने बीएसए को ज्ञापन सौंपकर मूल विद्यालयों में वापसी को लेकर मांग उठाई। संघ ने कहा कि पिछले 26 वर्षो से शिक्षण कार्य कर रहे है। कहा कि तीन जनवरी 2025 को शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय वापसी व महिला शिक्षामित्रों को उनके पति के निवास स्थान की ग्राम पंचायत/वार्ड के विद्यालय में स्थानांतरित करने का शासनादेश जारी किया गया था। 12 जून को निदेशक ने बेसिक शिक्षा विभाग को 9 दिसंबर को जनपद स्तर पर शिक्षामित्रों के समायोजन का आदेश जारी किया। मांग रखी गई कि शिक्षामित्रों को उनके मूल विद्यालय में भेजा जाए। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: 26 साल से सेवारत शिक्षामित्रों ने उठाई स्थायी समाधान की मांग इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार, महामंत्री जयदीप, रामवरन राजपूत, अनिल शर्मा, विशंभर सिंह, हरिश...