लखनऊ, अप्रैल 18 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता टीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्र उत्थान समिति के तत्वाधान में शनिवार को आयोजित शिक्षामित्र संवाद कार्यक्रम में टीईटी और सीटीईटी पास को स्थायी किये जाने की मांग उठायी। चारबाग के वृंदावन गेस्ट हाउस में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गुड्डू सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शामिल शिक्षामित्रों ने सरकार की ओर से मानदेय बढ़ाने जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया।गुड्डू सिंह ने कहा कि प्रदेश में करीब 50 हजार शिक्षामित्र टीईटी उत्तीर्ण हैं। ये सभी एनसीटीई,आरटीई एक्ट, एनईपी 2020 की पूरी योग्यता रखते है। सभी ने मुख्यमंत्री से मांग उठायी है कि उत्तराखंड समेत दूसरे राज्यों की तर्ज पर यूपी के टीईटी पास शिक्षामित्रों को नियमित किया जाए। वार्षिक संवाद कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्...