शिक्षामित्रों ने मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन
बुलंदशहर, अगस्त 3 -- उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में सेवाएं दे रहे शिक्षामित्रों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में एकत्रित होकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन कलक्ट्रेट में सौंपा। शिक्षामित्रों ने शासन द्वारा पूर्व में जारी आदेशों के तहत मूल विद्यालय वापसी और महिला शिक्षामित्रों के स्थानांतरण की प्रक्रिया को अतिशीघ्र पूर्ण कराने की मांग उठाई है। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय वापसी एवं महिला शिक्षामित्रों को उनके पति के निवास स्थान पर स्थानांतरण के आदेश दिए थे। किंतु निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी अधिकांश स्थानों पर प्रथम चरण यानी मूल विद्यालय वापसी की प्रक्रिया तक पूर्ण नहीं हो सकी है। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: शिक्षामित्रों का समर कैंप का शेष भुगतान दिलाया जाए जिसके कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.