हमीरपुर, जून 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। शिक्षा मित्रों ने दो माह का मानदेय भुगतान दिलाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एडीएम नमामि गंगे को ज्ञापन सौपा है। हालांकि डीएम ने मामले का तत्काल संज्ञान लेकर मानदेय भुगतान कराने के निर्देश दिए है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के संरक्षक पुष्पेंद्र सिंह परिहार और जिलाध्यक्ष रवीन्द्र तिवारी के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने दिए ज्ञापन में बताया कि जनपद में लगभग आठ सौ से अधिक शिक्षामित्र विभिन्न प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत है। ज्यादातर शिक्षामित्र की नियुक्ति उनके निवास से कई किमी दूर है। वर्तमान में ग्रीष्म अवकाश खत्म होने को है, विद्यालय पुन: खुलने वाले हैं परंतु अभी तक शिक्षामित्रों को मई माह का मानदेय प्राप्त नहीं हो सका है। उन्होंने जानकारी तो उन्हें ज्...