बदायूं, फरवरी 26 -- बदायूं, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बजट सत्र में शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि की घोषणा किए जाने से जिले के शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को शिक्षामित्र ने जनपद के जन प्रतिनिधियों को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान पटका पहनकर उनका सम्मान किया गया। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को आभार पत्र प्रेषित किया। शिक्षामित्रों ने प्रभारी मंत्री गुलाब देवी का भी स्वागत किया। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना, रविंद्र पाल सिंह अध्यक्ष जिला सहकारी संघ बदायूं भी स्वागत किया। चरन सिंह, रज...