अयोध्या, मई 9 -- अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्र के मानदेय में वृद्धि किए जाने पर शिक्षामित्र ने खुशी का इजहार किया है, शिक्षामित्र ने मिल्कीपुर ब्लाक संसाधन केंद्र पर आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम द्विवेदी और संगठन के संरक्षक प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश सिंह के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी अजय त्रिपाठी का स्वागत किया और बीईओ को स्मृति चिन्ह देकर योगी सरकार का आभार जताया। विगत काफी समय बाद शिक्षामित्रों के मानदेय में योगी सरकार ने 80 प्रतिशत की वृद्धि की है और मानदेय 10000 से बढ़कर 18000 कर दिया है। सरकार द्वारा शिक्षा मित्रो का मानदेय 18000 करने से उत्साहित नज़र आए,इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अजय त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षामित्र बेसिक विद्यालयों की रीढ़ है और सरकार द्वारा श...