मैनपुरी, जुलाई 25 -- शिक्षामित्रों द्वारा 25 जुलाई को काला दिवस के रूप में मनाया गया। शिक्षामित्रों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। जिले में 1600 से अधिक शिक्षामित्र तैनात हैं। समायोजन रद होने को शिक्षामित्र प्रत्येक वर्ष 25 जुलाई को काला दिवस के रूप में मनाते हैं और काली पट्टी बांधकर ही शिक्षण कार्य करते हैं। शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुभम शक्ति भदौरिया ने कहा कि 25 जुलाई 2017 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द किए जाने के बाद से हजारों शिक्षामित्र और उनके परिवार गंभीर आर्थिक एवं मानसिक संकट से गुज़रे हैं।उन्होंने कहा कि इस निर्णय के बाद अनेक परिवारों पर विपरीत परिस्थितियां आईं। पूरे प्रदेश में करीब 15 हजार शिक्षामित्र साथियों का निधन हो चुका है तथा कई परिवारों ने अपनों को खोया ह...