बलिया, जुलाई 25 -- बलिया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के सदस्यों ने शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएम को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा तथा समस्यायों के समाधान की मांग किया।संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर पहुंचे शिक्षामित्रों ने नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में पिछले 26 वर्षों से कार्यरत शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन द्वारा समय-समय पर आदेश जारी किए गए हैं। तीन जनवरी 2025 के शासनादेश के तहत मूल विद्यालय पर वापसी एवं महिला शिक्षामित्रों को पति के निवास स्थान के नजदीक के विद्यालय में समायोजन की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- शिक्षामित्रों ने मनाया काला दिवस, सेवा सुरक्षा की लगाई गुहार हालांकि इसके बावजूद लखनऊ तथा बार...