गोंडा, मई 5 -- गोण्डा, संवाददाता। प्राथमिक शिक्षा की नींव मजबूत करने वाले शिक्षामित्रों को मंगलवार को उनका हक मिला। जिला पंचायत सभागार में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। डमी चेक देकर उनके योगदान को सलाम किया गया। साथ ही बढ़े हुए मानदेय की घोषणा ने वर्षों की मेहनत को नई पहचान दी। बेसिक शिक्षा विभाग ने यह शिक्षामित्र सम्मान एवं मानदेय वितरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला व जिलाध्यक्ष अवधेश मणि सहित अन्य शिक्षामित्रों को सम्मानित किया गया। डमी चेक प्रदान करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, डीएम प्रियंका निरंजन, प्रभारी सीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव और बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार...