नोएडा, मई 4 -- नोएडा। जिले के शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलेगा। नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी कॉलेज में मंगलवार को जिले के चारों ब्लॉक के 500 से अधिक शिक्षकों को बढ़े मानदेय के चेक सौंपे जाएंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि शिक्षामित्रों को अप्रैल से ही बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलना शुरू हो चुका है। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों के लिए लिया गया यह निर्णय लागू हो चुका है। अब पांच मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसकी औपचारिक शुरुआत गोरखपुर से करेंगे। इस दौरान जीएनआईओटी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक विधायक एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ नोएडा विधायक पंकज सिंह शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- शिक्षामित्रों को बढ़े मानदेय का लाभ मिलेगा यह भ...