शिक्षामित्रों को बढ़ा मानदेय देने को 460 करोड़ जारी
लखनऊ, अक्टूबर 6 -- यूपी में परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षा मित्रों को बढ़ा मानदेय दिए जाने के लिए 460 करोड़ रुपये की रकम जारी की गई है। सितंबर व अक्तूबर का मानदेय दिए जाने के लिए यह रकम जारी की गई है। अभी तक शिक्षा मित्रों को 10 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाता था और अब 18 हजार रुपये दिया जाएगा। मानदेय बढ़ोत्तरी की घोषणा पहले की जा चुकी है।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में कुल 127841 शिक्षामित्र कार्यरत हैं। सितंबर व अक्तूबर दो महीने की मिला कर कुल 460 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई है। दोनों महीनों के मानदेय के भुगतान के लिए सभी जिलों को रकम जारी कर दी गई है। मानदेय में करीब 80 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। पहले 10 हजार रुपये मासिक मानदेय था, जिसे बढ़ाकर 18 हजार रुपये किया गया है। शिक्षामित्रों को मानदेय बढ़ोत्तरी का तोहफा योगी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.