लखनऊ, दिसम्बर 13 -- शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय वापसी के लिए स्थानांतरण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। बेसिक शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि वह शिक्षामित्रों के स्थानांतरण की तैयारियां शुरू करें। शिक्षामित्रों के संबंध में सभी जरूरी जानकारी जुटाई जाए और किसी भी कीमत पर कोई गड़बड़ी न हो। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह एक निर्धारित प्रारूप पर प्रथम चरण में स्थानांतरण के लिए शिक्षामित्रों से जानकारी लें। वह किस विद्यालय में तैनात हैं, क्या वह अपने वर्तमान विद्यालय में रहना चाहते हैं, मूल तैनाती के विद्यालय का नाम, क्या वह मूल तैनाती वाले विद्यालय में जाना चाहते हैं या नहीं, विवाहित महिला शिक्षामित्र के प्रकरण में क्या वह अन्य जनपद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.