मुरादाबाद, अगस्त 26 -- बेसिक शिक्षा विभाग में अफसरों की सुस्ती का असर अब विभागीय कार्यों पर भी पड़ने लगा है। जिले के 1402 विद्यालयों में तैनात 1645 शिक्षामित्रों की मूल तैनाती का ब्योरा आठ माह बाद भी खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) उपलब्ध नहीं करा सके हैं। इसके चलते शिक्षामित्रों के स्कूल बदलने और उन्हें मूल विद्यालय भेजने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। अब बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी बीईओ को माह के आखिर तक पूरी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 23 दिसंबर 2025 को सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से शिक्षामित्रों का विवरण मांगा था। इसमें शिक्षामित्र के वर्तमान विद्यालय, मूल विद्यालय और वर्तमान विद्यालय में रहने अथवा मूल विद्यालय लौटने की इच्छा की जानकारी मांगी थी। विवाहित महिला शिक्षामित्रों से यह भी जानकारी मांगी गई...