शाहजहांपुर, फरवरी 25 -- लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी व अन्य लड़ाई लड़ रहे शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाने को लेकर शिक्षा मित्रों में खुशी का माहौल है। उसी क्रम में प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के पदाधिकारियों ने ददरौल विधायक अरविंद सिंह को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान शिक्षा मित्र संघ के नेतृत्व कर रहे रत्नाकर दीक्षित व रामपूत पाल ने कहा कि 18 हजार मानदेय करना उनके लिए बड़ी बात है और खुशी का माहौल भी है। इस दौरान विधायक ने कहा कि बीजेपी सरकार हमेशा शिक्षा मित्रों तथा अनुदेशकों के साथ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.