लखीमपुरखीरी, मई 5 -- शिक्षामित्रों का मानदेय 18 हजार रुपए अप्रैल महीने से लागू किया गया है। 10 हजार से 18 हजार मानदेय करने के बाद मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित कर विभाग ने शिक्षामित्रों को सम्मानित किया। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही रहे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि शिक्षामित्रों का मानदेय भाजपा सरकार ने ही बढ़ाया है। इस दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी और डीएम अंजनी कुमार सिंह व सीडीओ अभिषेक कुमार मौजूद रहे। यहां लगाए गए स्टाल का भी मुख्य अतिथि ने विधायक व अधिकारियों के साथ देखा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की गई। यह भी पढ़ें- शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय का मिला चेक, जताई खुशी छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया। लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के...