गुड़गांव, मई 28 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। सेक्टर-43 के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र जिज्ञांशु को प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की ओर से सम्मानित किया गया। जिज्ञांशु ने सीबीएसई से संबंद्ध हरियाणा के सभी सरकारी विद्यालयो में 12वीं कक्षा के मेडिकल संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल है। राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री ने इस उपलब्धि पर जिज्ञांशु को 11 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। विद्यालय की प्राचार्य पूनम यादव ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसका श्रेय विद्यार्थियों और अध्यापकों की कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगले वर्ष हम और भी अधिक उपलब्धि हासिल करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...