लखनऊ, अगस्त 18 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाताउत्तर प्रदेश शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह 'क' व 'ख' के अधिकारियों की तैनाती समकक्ष पदों पर शासन की ओर से की जाती है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्राचार्य, उप प्राचार्य व मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के स्थानांतरण, सेवानिवृत्त, निलंबन व पदोन्नति होने के कारण पद रिक्त हो जाते हैं। विभिन्न जिलों व मंडलों के रिक्त पदों का अतिरिक्त प्रभार बिना शासन की अनुमति के निदेशालय अपने स्तर पर कर रहा है।बेसिक शिक्षा निदेशालय स्तर से इन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार नहीं दिया जा सकता, बावजूद इसके यह काम किया जा रहा है। शासन की अनुमति से ही अतिरिक्त प्रभार दिया जा सकता है। कुछ जिलों व मंडलों में शिक्षाधिकारियों को बिना शासन की अनुमति के ही अतिरिक्त प्रभार द...