लखनऊ, अप्रैल 8 -- लखनऊ। शिक्षात्मक फिल्में बच्चों के मन-मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगी। बच्चों में अच्छे संस्कार और महान बनने के विचार पैदा करेंगी। ये बातें फिल्म अभिनेता अनिरुद्ध दवे ने बुधवार को सीएमएस कानपुर रोड पर चल रहे अन्तरराष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव में बच्चों से कहीं। अभिनेता ललित परीमू ने कहा कि छात्रों व युवा पीढ़ी को शिक्षाप्रद फिल्मों से अच्छाई की राह पर बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। फिल्म महोत्सव के तीसरे दिन कई स्कूलों के हजारों बच्चों ने ब्रीथ, ऑवर वर्ल्ड, शेयर हैप्पीनेस, द एडवेन्चर्स ऑफ लॉस्ट टाइम समेत कई फिल्में देखी। बाल कलाकार आरव शुक्ला ने बच्चों से बात की बाल फिल्मों की उपयोगिता बतायी। फेस्टिवल डायरेक्टर अहमद हमीद शेखबाल ने बताया कि फिल्मोत्सव 12 अप्रैल तक चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...