धनबाद, नवम्बर 16 -- धनबाद, विशेष संवाददाता झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह पर शनिवार को न्यू टाउन हॉल में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही लाभुकों के बीच 92 करोड़ 62 लाख 63 हजार की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन, महिला सशक्तीकरण सहित अन्य क्षेत्रों में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह दर्शाता है कि राज्य में विकास की गति अच्छी है। उन्होंने कहा कि डीसी ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रहे हैं। मथुरा महतो ने लोगों से सुदृढ़ राज्य बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही अलग राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाने के लिए शिबू सोरेन, बिनोद बिहारी महतो, एके राय, शहीद निर्मल महतो, शक्तिनाथ मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.