कानपुर, सितम्बर 10 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में होने वाले एआई मंथन 2.0 का आयोजन 12 व 13 सितंबर को किया जा रहा है। जिसमें शिक्षा, अनुसंधान, स्वास्थ्य, कृषि, रोबोटिक्स, शहरी विकास और शासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में एआई के बढ़ते प्रभाव से होने वाले बदलावों का मंथन होगा। दो दिवसीय आयोजन में देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान, चिकित्सीय संस्थान, शोध संस्थान, उद्योग और प्रशासन से जुड़े विशेषज्ञ एक ही मंच पर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। जनभवन और विवि की ओर से आयोजित एआई मंथन 2.0 में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की चर्चा केवल तकनीक तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि शिक्षा, अनुसंधान, कृषि, स्वास्थ्य, रोबोटिक्स, सामाजिक विज्ञान, जलवायु, शहरी विकास, शासन और रोजगार जैसे ...