लातेहार, मई 21 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। विधायक प्रकाश राम ने बालूमाथ प्रखंड के शिक्षा, युवा कार्य व खेलकूद विभाग के लिए विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया है। इस संबंध में विधायक कार्यालय से एक पत्र जारी कर जानकारी दी गई। जारी पत्र के अनुसार बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत चट्टी टोला निवासी अनिल कुमार प्रजापति, पिता महाबीर प्रजापति को विधायक प्रतिनिधि बनाया गया है। उन्हें विधायक की अनुपस्थिति में संबंधित विभागों की बैठकों में भाग लेने, विभागीय सूचना के आदान प्रदान तथा जनहित से जुड़े कार्यों के समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधायक द्वारा जारी पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त लातेहार, प्रखंड विकास पदाधिकारी बालूमाथ, अंचल अधिकारी बालूमाथ, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बालूमाथ तथा युवा कार्य एवं खेलकूद विभाग लातेहार को भी प्रेषित की गई है। यह भी पढ़ें- शिक्षा,युवा कार...