गढ़वा, जून 8 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सोमवार को बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय परिसर में स्थित दिनेश कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के सेमिनार कक्ष में फैकेल्टी ऑफ एजुकेशन, योगा, स्पोर्ट्स साइंस एंड फिजिकल एजुकेशन के द्वारा शिक्षण सहायक सामग्री पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीएड एवं डीएलएड के सभी प्रशिक्षुओं ने भाग लिया । शिक्षण सहायक सामग्री के उपयोग और इसे तैयार करने के तरीके पर प्रशिक्षण दिया गया ।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम में मंच का संचालन सहायक प्राध्यापक आनंद कुमार चौबे के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ सुनीता गुप्ता ने अपने संबोधन में बताया कि शिक्षण सहायक सामग्री शिक्षा को प्रभावशाली और आकर्षक बनाता है । शिक्षक को अपने शिक्षण को प्रभावशाली बनाने में सर्वथा शिक्षण सहायक सामग्री का प्रयोग करना चाहि...