रुडकी, फरवरी 28 -- भगवानपुर, संवाददाता। किशनपुर गांव के समीप स्थित एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में शनिवार को छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर कहासुनी और मारपीट हुई। कैंपस के भीतर हुए इस हंगामे से अफरा-तफरी मच गई। संघर्ष के दौरान सहारनपुर निवासी एक छात्र चोटिल हो गया, जिसने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किशनपुर के समीप स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में शनिवार को किसी बात को लेकर छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे। इस खूनी संघर्ष के दौरान एक पक्ष का छात्र रज्जा निवासी हरोड़ा, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) चोटिल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...