कोडरमा, मई 28 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। टोबैको कंट्रोल सेल एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी की टीम ने मंगलवार को जयनगर और कोडरमा के कई प्रतिष्ठानों में छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान कई प्रतिष्ठान तंबाकू और तंबाकू उत्पाद संबंधी पदार्थ की बिक्री करते हुए पाए गए। 30 प्रतिष्ठानों में निरीक्षण किया गया, जिसमें से कोटपा एक्ट के तहत पांच प्रतिष्ठानों से 650 का जुर्माना वसूला। साथ ही उन्हें जानकारी दी गई की साइनेज लगाना जरूरी है। उन्हें बताया गया कि शिक्षण संस्थान के 100 गज के दायरे में किसी भी प्रकार का तंबाकू संबंधित पदार्थ का बिक्री और इस्तेमाल प्रतिबंधित है। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच के दौरान जल्द से जल्द फूड लाइसेंस लेने का निर्दश दिया गया। साथ ही साफ सफाई और स्वच्छता बनाए रखन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.