मैनपुरी, मई 15 -- मैनपुरी। शहर के मोहल्ला परशुराम कालोनी स्थित प्राइवेट शिक्षण संस्थान के संचालक ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। आरोप लगाया है कि संस्थान में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय युवक और उसकी दो महिला साथियों ने संस्थान में आकर अभद्रता की और मारने की धमकी दी। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के न्यू परशुराम कालोनी स्थित सीएफएस संस्थान के विजय दुबे ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि वह 15 सालों से संस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराता है। उसके संस्थान पर यशराज सिंघानिया पुत्र अरुण शेखर निवासी न्यू बस्ती वंशीगोहरा ने 22 जनवरी 2026 को प्रवेश लिया। प्रवेश लेने के बाद वह संस्थान में फिजूल की चर्चा करने लगा। नियमों का पालन ह...