हाजीपुर, जनवरी 31 -- जंदाहा। संवाद सूत्र नगर पंचायत जंदाहा अंतर्गत वार्ड संख्या-06 स्थित कैरियर मिशन कंप्यूटर एकेडमी,जंदाहा के छात्र गंदगी, कूड़ा-कचरा और जलजमाव की गंभीर समस्या से परेशान हैं। छात्रों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल में नियमित रूप से कूड़ा फेंके जाने तथा सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, पास स्थित मकान के किराएदारों द्वारा घरेलू कूड़ा पार्किंग क्षेत्र में फेंका जा रहा है। इस संबंध में गृह स्वामी मिथिलेश झा को कई बार अवगत कराए जाने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जिससे पार्किंग स्थल कूड़ाघर में तब्दील हो गया है। कूड़ा जमा रहने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण क्षेत्र में लगातार जलजमाव बना रहता है। इससे छात्रों को अपनी बाइक एवं साईकिल खड़...