रुडकी, मार्च 18 -- बीडी इंटर कॉलेज की करोड़ों रुपये की भूमि फर्जी तरीके से बेचने के आरोपों की शिकायत पर प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। आरोप है कि कुछ लोगों ने संस्था की फर्जी समिति बनाकर लगभग 10 बीघा बेशकीमती जमीन का सौदा कर दिया। चुड़ियाला निवासी सुधीर त्यागी, अमन त्यागी, उमेश त्यागी, विकास त्यागी, सत्यपाल त्यागी और रचित अग्रवाल आदि ने ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने कूटरचित दस्तावेजों के सहारे संस्था की फर्जी समिति तैयार की और भूमि को बेच दिया। आरोप है कि अब इस भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...