वाराणसी, जनवरी 23 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को मां सरस्वती की साविधि आराधना हुई। शिक्षकों और छात्रों ने मां से ज्ञान का वरदान मांगा और राष्ट्र के अभ्युदय की कामना की। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय स्थित वाग्देवी के मंदिर में हवन-पूजन किया गया। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि वसंत पंचमी आते ही खेतों में सरसों, गेहूं आदि फसलें लहलहाने लगती हैं। इस दौरान प्रकृति में नवजीवन, उल्लास और सौंदर्य का संचार होता है। हिंदू धर्म में पीला रंग वसंत का प्रतीक माना जाता है। यह रंग मां सरस्वती को भी बहुत प्रिय है। इस दौरान प्रो. रामपूजन पांडेय, प्रो. हेतराम कछवाह, प्रो. शैलेश कुमार मिश्र, प्रो. अमित कुमार शुक्ल, डॉ. विशाखा शुक्ला, परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार की खास मौजूदगी रही। काशी विद्यापीठ में कुलप...