वाराणसी, मई 12 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर सोमवार को शिक्षण संस्थानों में विविध आयोजन हुए। इस दौरान वक्ताओं ने सोमनाथ मंदिर के ध्वंस और पुनर्निमाण की गाथाओं को याद किया। कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारतीय सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक बन गया है। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के शिवालय में वैदिक मंत्रोच्चार, रुद्राभिषेक, शिवस्तुति और वैदिक मंत्रों का सामूहिक जप हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रमण विद्या संकाय प्रमुख प्रो. रमेश प्रसाद ने की। इस दौरान डॉ. बालेश्वर झा, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. पूनम, स्वामी विष्णु बल्भानन्द आदि मौजूद रहे। यूपी कॉलेज में संगोष्ठी का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने किया। यह भी पढ़ें- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत 12 मई को बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आध्यात्मिक संग...