हल्द्वानी, मार्च 15 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। यूजीसी समर्थन संघर्ष समिति ने शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव दूर करने के लिए यूजीसी विनियम 2026 लागू करने की मांग की। रविवार को इसके समर्थन में बुद्धपार्क में धरना दिया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकाल कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। बुद्ध पार्क में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि बिल लागू किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। आजादी के 78 वर्ष बाद भी कमजोर वर्ग के खिलाफ सामाजिक प्रताड़ना की घटनाएं बढ़ रही हैं। उच्च शिक्षण संस्थान भी इससे अछूते नहीं हैं। इस पर रोक के लिए यूजीसी विनियम बनाया गया है। कुछ लोगों के विरोध के कारण इसे लागू नहीं होने दिया जा रहा है जिससे संस्थानों में होने वाले दुर्व्यवहार पर रोक लगना मुश्किल बना हुआ है। मांग की गई कि देश में जातिगत जनगणना 2027 म...