मोतिहारी, अगस्त 17 -- मोतिहारी,निप्र। जिले के शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान, मोतिहारी शहर के डॉ श्री कृष्ण सिन्हा महिला महाविद्यालय में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ ) नलिन विलोचन ने ध्वाजारोहण किया और सब ने मिलकर राष्ट्रगान गाया । प्राचार्य ने कहा कि हमारे छात्र इस राष्ट्र की रीढ़ हैं। इनकी सोच , इनका अनुशासन , इनकी मेहनत से विकसित भारत की नींव रखेगी । शिक्षा का अर्थ केवल डिग्री पाना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण , नैतिकता का पालन , नवाचार की भावना को अपनाना तथा जिम्मेदार नागरिक बनना है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: देश के आजादी में चंपारण का महत्वपूर्ण योगदान: प्राचार्य इस अवसर पर एन.सी .सी .की छात्राओं ने परेड किया। इस अवसर पर महाविद्...