शिक्षण संस्थानों में ड्रग्स टेस्टिंग होगी: डीएम
देहरादून, जून 2 -- राजधानी को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रशासन सख्त रुख अपनाने जा रहा है। शिक्षण संस्थानों में ड्रग्स टेस्टिंग होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने दो टूक कहा है कि नशे की सप्लाई चेन को हर हाल में तोड़ा जाए और इस मुहिम को एक जन-आंदोलन का रूप दिया जाए। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम डा. चौहान ने सभी जांच एजेंसियों को मिलकर निर्णायक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि युवाओं को नशे के दलदल से बचाने के लिए जिले के सभी सरकारी और निजी कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में बड़े स्तर पर ड्रग्स टेस्टिंग अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारियों (सीओ) की अगुवाई में विशेष टास्क फोर्स का गठन होगा।
नशा तस्करी पर कार्रवाईसाथ ही, नशा तस्करी में श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.