रांची, जनवरी 23 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली, मुरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शिक्षण संस्थान और क्लब एवं मोहल्ले के युवकों ने जगह-जगह मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की। वहीं घरों में छोटे मूर्ति या चित्र स्थापित कर पूजा अर्चना किया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सुबह से ही उत्सव का माहौल बना रहा। पूरा इलाका भक्तिमय हो गया है। सुबह से ही छात्र-छात्राओं में माता की पूजा को लेकर भारी उत्साह देखा गया। सभी जगह शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से माता की आराधना की गई। सिल्ली बजार स्थित राइट वे कोचिंग सेंटर में छात्र-छात्राओं द्वारा विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। यहां विद्यार्थियों ने विधि-विधान से मां शारदे की प्रतिमा की पूजा कर शिक्षा में सफलत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.