मुजफ्फर नगर, मार्च 1 -- जनपद के शिक्षण संस्थानों में होली का पावन पर्व पारंपरिक श्रद्धा और आधुनिक उत्साह के मिश्रण के साथ संपन्न हुआ। एमजी वर्ल्ड विज़न स्कूल, जीडी गोयनका पब्लिक स्कू, एमजी पब्लिक स्कूल सहित अन्य स्कूलों के प्रांगण रंगों, संगीत और खुशियों से सराबोर नजर आए। एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल में विद्यार्थियों ने प्राकृतिक गुलाल और चंदन के साथ 'इको-फ्रेंडली' होली मनाई। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने कक्षा में विशेष पार्टी के दौरान भारतीय मिठाइयां साझा कीं। प्रधानाचार्या मृणालिनी अनंत और समन्वयक शीतल गोयल के नेतृत्व में शिक्षकों ने बच्चों को सुरक्षित होली का संदेश दिया। वहीं, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में रंगोत्सव का नेतृत्व प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा ने किया। यहाँ प्राथमिक अनुभाग के नन्हें बच्चों ने अबीर-गुलाल लगाकर सामाजिक सम...