फरीदाबाद, जुलाई 11 -- पलवल, धनंजय चौहान। अग्निशमन विभाग की ओर से शनिवार को रसूलपुर चौक स्थित मित्तल क्लासेस और आकाश इंस्टीट्यूट में फायर सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया, जिसका नेतृत्व उप अग्निशमन अधिकारी नवीन पाल ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों और संस्थान प्रबंधन ने भाग लिया। नवीन पाल ने बताया कि आग लगने के लिए ईंधन, ऑक्सीजन और ताप तीनों का होना आवश्यक है। इनमें से किसी एक तत्व को अलग कर आग पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने आग की विभिन्न श्रेणियों और उनके अनुसार उपयुक्त अग्निशामक यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी। मॉक ड्रिल के दौरान विद्यार्थियों को पास तकनीक के माध्यम से अग्निशामक यंत्र चलाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। उन्होंने एलपीजी गैस रिसाव की स्थिति में घबराने के बजाय खिड़कियां-...