रामपुर, नवम्बर 9 -- जनपद में दो सौ शिक्षण संस्थानों को मॉडल के तौर पर तंबाकू घोषित करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने 14 टीमों का गठन किया। इन 14 टीमों में से 12 टीम ब्लॉक स्तर पर कार्य करेंगी और दो टीम अर्बन स्तर पर जागरुकता कार्यक्रम संचालित करेंगी। इन सभी टीमों का प्रशिक्षण सत्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आयोजित किया गया। जिसमें जिला सलाहकार डॉ. शहजाद हसन, नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार एवं उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके वर्मा द्वारा प्रशिक्षण दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...