बुलंदशहर, मई 5 -- क्षेत्र में स्कूल और कॉलेजों के आसपास बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। अब शिक्षण संस्थानों के आसपास एंटी रोमियो स्कवाड की तैनाती कर मनचलों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जाएगा। लंबे समय से निष्क्रिय पड़े इस दस्ते को सक्रिय करने की मांग नगरवासियों द्वारा लगातार की जा रही थी, जिस पर पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। नवागंतुक कोतवाली निरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों और अभिभावकों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं कि स्कूल और कॉलेजों के बाहर कुछ युवक घूमते रहते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए एंटी रोमियो स्कवाड को पुनः सक्रिय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्कवाड सुबह 8 बजे से लेकर शिक्षण संस्थानों की छुट्टी तक तैनात रहेगा, ताकि छात्राओं की सु...