अयोध्या, जून 2 -- तारुन, अयोध्या। क्षेत्र में स्थित परशुराम वर्मा स्मारक महाविद्यालय, मेमोरियल कॉलेज, एजुकेशनल पब्लिक स्कूल एवं डीएलएड महाविद्यालय की मान्यता और संचालन को लेकर उठे सवालों पर शासन स्तर पर जांच प्रक्रिया तेज हो गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विधान सभा सचिवालय, उत्तर प्रदेश द्वारा आयुक्त अयोध्या मंडल को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। विधायक अभय सिंह द्वारा विधानसभा में शिकायत प्रस्तुत करते हुए आरोप लगाया गया था कि संबंधित शिक्षण संस्थान अलग-अलग नामों से संचालित हैं, लेकिन एक ही भवन में चल रहे हैं। और भवन के मानकों, अग्निशमन प्रमाण पत्र, शिक्षक चयन प्रक्रिया और मान्यता संबंधी नियमों के पालन पर भी प्रश्न उठाए गए हैं। विधान सभा सचिवालय से जारी पत्र में मंडलायुक्त अयोध्या को मामले की जांच कर आख्या उपलब्ध क...