समस्तीपुर, फरवरी 15 -- नशे की रोकथाम को लेकर कई कानून बने हैं, लेकिन इसका सही तरह अनुपालन न होने के कारण इसपर रोक नहीं लग पा रही है। लोगों में नशे के प्रति डर पैदा हो, इसके लिए सिगरेट के डिब्बे और तंबाकू उत्पादों के पाउच पर डरावनी तस्वीर डाली जा रही है। इसके बावजूद लोगों के मन में कोई डर पैदा नहीं हो रहा है। लोग उस तस्वीर को देखकर भी नजरंदाज कर देते हैं और नशा करना बदस्तूर जारी रखते हैं। सिगरेट और तंबाकू तो आज के समय में सामान्य बात है अब तो गांजा और दूसरे नशीले पदार्थों की भी बिक्री होने लगी है। कई ऐसी दुकानें हैं, जहां चोरी छुपे गांजा और दूसरे तंबाकू उत्पादों की बिक्री की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर छापेमारी की जाती है, लेकिन ठोस कार्रवाई के आभाव में इसपर रोक नहीं लग पा रही है। नियमानुसार स्कूल और दूसरे शिक्षण संस्थानों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.