मेरठ, जनवरी 28 -- दौराला। क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में सोमवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समौली रोड स्थित बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधनाचार्य सत्यपाल सिंह वर्मा, विद्या एकेडमी में प्रधानाचार्या रेखा चौधरी ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कुसुम पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर चांदवीर सिंह, रीमा तोमर ने शिक्षकों संग ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य आशीष कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है। गुरुकुल एकेडमी में डायरेक्टर गोविंद अहलावत, प्रधानाचार्य गोपाल सिंह ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर ने शिक्षिकाओं संग ध्वजारोहण किया। भगवती कॉलेज में निद...