सहारनपुर, मई 10 -- नानौता। नगर के ग्रीनफील्ड एकेडमी तथा जनता मॉन्टेसरी जूनियर हाईस्कूल सहित विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में मदर्स डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार को नगर के जनता मॉन्टेसरी जूनियर हाईस्कूल में मातृशक्ति को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा अपनी माताओं के लिए बनाए गए भावुक ग्रीटिंग कार्ड देखकर सभी की आंखें नम हो गई। इस मौके पर स्कूल की डायरेक्टर रेणु पुंडीर ने कहा कि मां अपने बच्चों की रक्षा के लिए जहां किसी से भी लड़ जाने का हौसला रखती है। वहीं दूसरी ओर खुद गीले में सोकर अपने बच्चों को सूखे में सुला कर अपनी ममता के साथ समर्पित भी होती है। यह भी पढ़ें- शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम से मना मातृ दिवस वहीं ग्रीनफील्ड एकेडमी में नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी माता के प्रति अपनी भावनाओं को उजागर करते हुए सु...