मेरठ, मई 9 -- शनिवार को नगर से लेकर देहात तक के शिक्षण संस्थानों में विश्व मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने माताओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। साथ ही अपने हाथों से बनाए गए उपहार भी भेंट किया। इस अवसर पर विद्यालयों की ओर से भी माताओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरधना के केके पब्लिक स्कूल में शूरवीर महाराणा प्रताप जी की जयंती, क्रांति दिवस और मदर्स-डे पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राएं शहीदों की वेशभूषाधारण कर साक्षात्कार दिया। नाटक का सुंदर मंचन किया। साथ मदर्स-डे के अवसर पर बच्चों ने माताओं के लिए ग्रीटिंग कार्ड तैयार किए। संचालन शिखा भारती ने किया। स्कूल मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार, प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह, सविता गोयल, गार्गी, दिव्या अरोड़ा व स्तुति शर्मा आदि ...