हरदोई, जनवरी 23 -- हरदोई। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विनीत कुमार तिवारी ने बताया कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत जनपद की समस्त शिक्षण संस्थानों से छात्र/छात्राओं द्वारा भरे गये समस्त ऑनलाइन आवेदन पत्र (सत्यापित/निरस्त) एवं उसके साथ संलग्न समस्त अभिलेखों की पीडीएफ फाइल की साफ्टकापी बनी है। इसे प्राप्त कर जनपद स्तर पर संकलित करते हुए जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति नेस्वीकृत ऑनलाइन आवेदन पत्र एवं अस्वीकृत ऑनलाइन आवेदन पत्र की अलग-अलग फाइल बनाई है। इसकी सीडी, डीवीडी डिजिटल सिग्नेचर से डाटा लॉक करने की अन्तिम तिथि के उपरान्त 15 कार्य दिवसों में निदेशालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायेंगे। इसलिए जनपद की समस्त शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य, प्रधानाचार्य, नोडल अधिकारी (छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति) को जिम्मेदारी दी ग...