बलरामपुर, मई 24 -- बलरामपुर संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई ने बेसिक शिक्षा विभाग से संकुल शिक्षक पदों पर शिक्षकों का कार्यकाल 2 वर्ष पूरा होने के बाद भी नवीन चयन न होने का विरोध जताया था। इसको लेकर शिक्षक संघ ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को मांग पत्र देकर तत्काल नवीन शिक्षण संकुल के चयन कार्रवाई की मांग की थी। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए नवीन शिक्षण संकुल के चयन कार्रवाई के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। शासनादेश के तहत शिक्षण संकुल चयन करके विभाग को अवगत कराने का निर्देश दिया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक मंडल अध्यक्ष मंगलदेव मिश्रा एवं जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने बीते दिन बेसिक शिक्षा अधिकारी को मांग पत्र देकर जिले में तैनात संकुल शिक्षक का कार्यकाल पूरा होने के बाद ...